फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने लिया सफाई कार्यों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ईओ ने लिया सफाई कार्यों का जायजा
विज्ञापन

- कूड़े से भरे डस्टबिनों को खाली कराने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। शहर में चल रहे स्वच्छता अभियान की सत्यता को जांचने के लिए सोमवार को ईओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मोहल्लों में कूड़े से भरे डस्टबिन को खाली कराने के संबंध में सफाई कर्मियों को कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

इन दिनों शहर में विशेष सफाई अभियान चल रहा है। रात के समय सफाई कर्मी शहर की साफ-सफाई करते हैं। इसकी सत्यता को जांचने के लिए सोमवार को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार आनंद ने विभिन्न मोहल्लों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई मोहल्लों में सफाई तो ठीक मिली, लेकिन डस्टबिन कूड़े से भरे हुए थे। जिसको लेकर वह भड़क उठे। उन्होंने डस्टबिन कूड़े से भरे हुए उसे खाली कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ईओ जितेंद्र कुमार आनंद का कहना है सफाई अभियान को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सफाई कर्मियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें