फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठायें किसान: सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं किसान: सीडीओ
विज्ञापन

- अमर उजाला के किसान मेले के समापन पर उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़।
मुख्य विकास अधिकारी दीपा रंजन ने कहा कि उन्हें खुशी है कि क्षेत्र के किसान तरक्की कर रहे हैं। किसान अपनी मेहनत के साथ सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और आगे बढ़ें। सीडीओ सोमवार को एसएसवी कॉलेज के मैदान में अमर उजाला के विशाल किसान मेले के आखिरी दिन किसानों को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने अमर उजाला के प्रयास की प्रशंसा की। कहा कि यह एक सराहनीय पहल है। किसानों को इस मेले से बहुत कुछ सीखने को मिला होगा। धरती पुत्रों को एक ही स्थान पर हर प्रकार की जानकारी और उनकी जरूरत का सामान मौजूद होने का लाभ उन्हें निश्चित रूप से मिला होगा। सीडीओ ने पांच प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया। इनमें ददायरा निवासी कालूराम मटरवाले, लालपुर के गन्ना किसान आदेश चौधरी, केंचुआ खाद बनाने वाले संजय यादव, हापुड़ निवासी गन्ना व आलू उत्पादक किसान नरेंद्र त्यागी व भटियाना निवासी चंद्रपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

एएसपी राम मोहन सिंह भी मेले में पहुंचे और उत्तर प्रदेश गौ रक्षा समिति विश्व हिंदु महासंघ के अध्यक्ष चौधरी जोगेंद्र सिंह के साथ दंगल का उद्घाटन किया। उन्होंने सभी स्टालों का निरीक्षण किया। कहा कि अमर उजाला का यह एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद किसान नरेश शर्मा सहित कई किसानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान रागिनी गायक महाशय ऋषिपाल खदाना ने चौथे दिन भी अपनी रागिनियों से समां बांधे रखा। संचालक गौरव किशोर शर्मा ने लोगों से प्रश्न किए और सही उत्तर देने वालों को पुरस्कृत किया।

प्रभारी डीएम ने किया मेले का उद्घाटन
हापुड़। अमर उजाला के विशाल किसान मेले का सोमवार को चौथे व अंतिम दिन उद्घाटन प्रभारी डीएम रजनीश राय व एसएसवी कॉलेज की श्री शिक्षा प्रसार समिति के सचिव सतेंद्र कुमार छावनी वालों ने किया। मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुए प्रभारी डीएम ने कार्यक्रम के बारे में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समय की मांग हैं। आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए। इस दौरान मगन प्रकाश त्यागी, गोविंद त्यागी, श्यामेंद्र त्यागी, विजय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

हापुड़ के आसिफ ने मेरठ के जिप्पी को किया चित
- किसान मेले में दंगल में भिड़े कई जिलों के पहलवान
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़।
अमर उजाला के विशाल किसान मेले के समापन अवसर पर हर वर्ग के पहलवानों ने अपने दांव पेच दिखाकर लोगों को दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर दिया। मुख्य कुश्ती में हापुड़ के आसिफ पहलवान ने मेरठ के जिप्पी पहलवान को चित कर दिया।
अंतिम दिन बम्हैटा के अनुज और हापुड़ के तालबि से कुश्ती की शुरूआत हुई, जो बराबरी पर छूटी। इसके बाद बम्हैटा के मुकुल और हापुड़ के सोनू के बीच बेहतरीन मुकाबला हुआ। यह कुश्ती भी बराबरी पर छूटी। बम्हैटा के आयुष ने हापुड़ के शिवम को चित कर दिया। संदीप तोमर ने संदीप कुमार को हराया। मेरठ के सचिन और अहलावत बम्हैटा की कुश्ती बराबरी पर छूटी। बम्हैटा के अंकित को हापुड़ के शहनवाज ने हराया। हापुड़ के यश ने नोएडा के तरुण को हराया। हापुड़ के जयसिंह को बम्हैटा के कार्तिक ने हराया। संदीप को हरा भटियाना के धीरज ने बाजी मारी। हापुड़ के अंकुर ने पंकज को हराया। भटियाना के संदीप को हापुड़ के उमर ने पटखनी दी। डहाना के दानिश ने बम्हैटा के भूपेंद्र को हराया। बम्हैटा के ही आयुष ने हापुड़ के अंकुर को हराया। एक अन्य कुश्ती में हापुड़ के यश और बम्हैटा के अहलावत बराबर रहे। भटियाना के संदीप तोमर ने बम्हैटा के पंकज को हराया। सोनू हापुड़ और मुकुल बम्हैटा की रोमांचक कुश्ती बराबरी पर छूटी। एक अन्य कुश्ती में बम्हैटा के अंकित ने हापुड़ के रोहित को हराया। सबसे अंत में 12 मिनट की मुख्य कुश्ती हापुड़ के पहलवान आसिफ और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के पहलवान जिप्पी के बीच हुई। कुश्ती के अंतिम समय में आसिफ ने जिप्पी को पटखनी दी।
दंगल के आयोजन में अमित चौधरी रसूलपुर, पूर्व राष्ट्रीय पहलवान और कुश्ती संघ के सचिव रामकुमार त्यागी, रेफरी/अंतर्राष्ट्रीय पहलवान सत्तन गुरु, छोटे पहलवान बुलंदशहर, कदीर खलीफा अखाड़ा राम प्रसाद (बुलंदशहर), जितेंद्र यादव, विनोद पहलवान रसूलपुर उपस्थित रहे। इस दौरान सभी पहलवान खलिफाओं का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

किसानों ने अमर उजाला के प्रयास को सराहा
हापुड़। अमर उजाला के विशाल किसान मेले का सोमवार को समापन हो गया, लेकिन इस दौरान यह मेला जिले के किसानों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ गया। मेले के अंतिम दिन किसानों ने इस मेले को खूब सराहा।

यह अमर उजाला की सराहनीय पहल है। इससे मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है। मुझे उम्मीद है कि अमर उजाला द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा। - राजेंद्र सिंह, किसान, होशियारपुर गढ़ी

मुझे जब पता चला कि इस प्रकार के किसी मेले का आयोजन हापुड़ में किया जा रहा है तो मैंने यहां आकर इसका लाभ लिया। यह वास्तव में एक सराहनीय कदम है। - तसव्वर, किसान, कब्बट्टा

अमर उजाला हमेशा किसान हित की बात करता है। किसान संबंधी समाचारों को भी इसमें प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। इस प्रकार के मेले से किसानों को काफी कुछ सीखने को मिला है। - नरेश शर्मा, किसान, तुमरैल
विज्ञापन


मैं पिछले तीन दिन लगातार मेले में आ रहा हूं। यहां किसानों को जो चाहिए, वो सब कुछ था। किसानों के मनोरंजन के साथ उनकी जरूरत का सभी सामान यहां मौजूद था। किसानों को अमर उजाला ने जो सम्मान दिया है, उसके लिए सभी किसान आभारी हैं। - फूलवीर, किसान, नली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें