फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ जिले में गांवों के विकास के लिए मिले 19.71 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 19.71 करोड़ से होगा गांवों काविकास
विज्ञापन

- शासन ने 14वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर जारी की पहली किस्त
- गांवों का होगा कायाकल्प, दूसरी किस्त भी जल्द होगी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। शासन ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए 14वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के आधार पर बजट की पहली किस्त जारी कर दी है। पहली किस्त के लिए जिले को 19.71 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इस धनराशि से गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 14वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत पहली किस्त के रूप में कुल 15.89 अरब की धनराशि जारी की है। पहली किस्त जारी होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों मेें रुके पड़े विकास कार्य शुरू हो सकेंगे। शासन के उपसचिव जोगेंद्र प्रसाद द्वारा जारी पत्र में कहा है कि इस धनराशि से सरकार के नियमों के अनुसार इस धनराशि का प्रयोग किया जाए। धनराशि का प्रयोग गांव में नाली, इंटरलाकिंग और दूसरे विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। जिले के गांवों में बजट की कमी के कारण कई कार्य अटके पड़े थे। अब इस धनराशि के मिलने से गांवों की स्थिति में सुधार के साथ सौंदर्यीकरण का कार्य हो सकेगा।
विज्ञापन

कोट
डीएम कृष्णा करुनेश का कहना है कि 14वें वित्त आयोग के तहत मिलने वाली धनराशि से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें