रजवाहे में गिरी अनियंत्रित कार, चालक घायल
गढ़मुक्तेश्वर। संतुलन बिगड़ने से कार रजवाहे में गिरने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों समेत राहगीरों में हड़कंप मच गया, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाल लिया है।
ब्रजघाट निवासी सचिन जनपद बुलंदशहर में अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था, जो शनिवार की शाम करीब पांच बजे वापिस लौट रहा था। तो बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर के पास से होकर निकल रहे रजवाहे की पटरी पर अचानक सामने नील गायों का झुंड आने से उसका संतुलन बिगड़ गया, जिससे अनियंत्रित होकर वह कार समेत रजवाहे में जा गिरी। कई किसानों ने आनन-फानन में रजवाहे में छलांग लगाकर पानी पर तैर रही कार में फंसे सचिन को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया। इस घटना में चोट लगने से सचिन गंभीर रूप में घायल हो गया, जिसे ग्रामीणों ने स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया है।