फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा दुकान पर कार्यरत नौकरों का सत्यापन करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा दुकान के नौकरों का सत्यापन करेगी पुलिस
विज्ञापन


सराफा बाजार की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों ने सराफा कारोबारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए। जिसमें मुख्य रूप से नौकरों का सत्यापन, सीसीटीवी कैमरे पर जोर दिया गया।

शनिवार को सराफा बाजार में गोपाल ज्वैलर्स पर आयोजित बैठक में बोलते हुए एएसपी राम मोहन सिंह ने बताया कि सराफा कारोबारियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए होने चाहिए। दुकान पर कार्य करने वाले नौकरों के बारे में भी पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। साथ ही उनका सत्यापन भी पुलिस द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सराफा बाजार में आने वाले संदिग्धों के पता लगने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पिकेट के गश्त में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी।

कोतवाली प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण नहीं करना चाहिए। दुकान पर आने वाले ग्राहकों के वाहन एक लाइन में सीधे खड़ा कराए जाए।
विज्ञापन


इस दौरान सराफा एसोसिएशन के प्रधान संजीव सहित अन्य सर्राफा कारोबारियों ने पूर्व में हुई सर्राफ के साथ लूट का माल बरामद करने की मांग की। जिस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

इस दौरान जय कुमार वर्मा, राकेश वर्मा, अजय, पवन, संदीप सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें