फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 860 टीमें घर-घर देंगी दस्तक, बीमारियां करेंगी चिन्हित

Mon, 17 Jul 2023 10:29 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। स्वास्थ्य विभाग की 860 टीमें घर-घर जाकर दस्तक देंगी, पांच बीमारियों को चिन्हित कर, उन्हें ई-कवच पोर्टल पर अपलोड करेंगी। लक्षण के आधार पर रैपिड जांच भी होगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि पहली बार दस्तक अभियान को ऑनलाइन किया गया है, इसका लाभ यह होगा कि आशा जैसे ही संभावित रोगी का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करेंगी, तत्काल उसकी जानकारी ब्लॉक और जिला स्तर पर बैठे चिकित्सा अधिकारियों को हो सकेगी। चिकित्सा अधिकारी रोगी को आगे की जांच और उपचार के लिए रेफर कर सकेंगे। जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) सतेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक दस्तक अभियान के तहत बुखार, आईएलआई, टीबी और कुपोषित बच्चों की जानकारी जुटाई जाती थी, लेकिन इस बार कुष्ठ रोग, फाइलेरिया और कालाजार की जानकारी भी जुटाई जाएगी। फाइलेरिया और कालाजार के रोगी यद्यपि जनपद में नहीं पाए जाते लेकिन प्रवासी आबादी में मद्देनजर इन दोनों रोगों के लिए भी स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके अलावा दस्तक अभियान में आशा कार्यकर्ता मच्छर जनित परिस्थितियों के बारे में भी जानकारी जुटाएंगी, यह जानकारी उन्हें ई-कवच पर नहीं, बल्कि रजिस्टर में अंकित करनी होगी।
आशा कार्यकर्ता बताएंगी कि बरसात का मौसम संचारी रोगों के लिए अतिसंवेदनशील होता है, कुछ सावधानियां बरतकर इन रोगों से बचा जा सकता है। सबसे जरूरी है कि व्यक्तिगत साफ-सफाई रखें। बच्चों को खाना खाने से पहले और शौच जाने के बाद अच्छे से हाथ साफ करने को कहें। घर के आसपास पानी जमा न होने दें, इससे मच्छर पैदा होते हैं और मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के फैलाव का कारण बनते हैं। यह अभियान 31 जुलाई तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें