फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालकनी से गिरकर 3 साल के मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बालकनी से गिरकर 3 साल के मासूम की मौत
विज्ञापन


पिलखुवा। शैलेष फार्म कॉलोनी में एक मकान की बालकनी से गिरकर तीन साल के मासूम की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही कॉलोनी के लोगों में मातम छा गया। प्रशांत पंवार मुरादनगर क्षेत्र के किसी गांव में सरकारी प्राइमरी स्कूल मे अध्यापक है। वह परिवार के साथ इसी कॉलोनी में रहते हैं। मंगलवार शाम उनका 3 साल का बेटा अर्व पंवार मकान की बालकनी में अकेला ही बॉल से खेल रहा था। खेलते-खेलते उसकी बॉल बालकनी से नीचे गिर गई। बॉल को पकड़ने के चक्कर में बच्चा भी नीचे सड़क पर गिर पड़ा। बच्चे के गिरने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोगों ने परिवार के लोगों को सूचना दी। इसकी सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने बच्चे को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहां हालत में सुधार नहीं होने पर दिल्ली अपोलो रेफर कर दिया जहां बुधवार सुबह बच्चे ने दम तोड़ दिया। मां रंजना और मृतक की दो बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अर्व पंवार प्रशांत पंवार का इकलौता बेटा था।

शैलेष फार्म कॉलोनी की घटना, खेलते हुए पैर फिसलने से नीचे गिर गया मासूम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें