फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयानगर के पास डिस्कपल हुई मालगाड़ी, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
दयानगर के पास डिस्कपल हुई मालगाड़ी, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव दयानगर स्थित फाटक संख्या 64सी के पास बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मुरादाबाद की ओर जा रही एक मालगाड़ी डिस्कपल होकर दो भागों में बंट गई। इससे करीब एक घंटा तक मार्ग बाधित रहने से जन शताब्दी व ऊना हिमाचल ट्रेनें प्रभावित रहीं। गांव का आवागमन भी ठप हो गया। टूटे पार्ट को कुचेसर और बाबूगढ़ स्टेशन लाया गया है जहां सीएनडब्लू विभाग की टीम टूटे पार्ट को बदलने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे हापुड़ की ओर से डाउन एएजेडए स्पेशल मालगाड़ी मुरादाबाद की ओर रवाना हुई। मालगाड़ी जैसे ही बाबूगढ़ स्टेशन से आगे निकली तो डिस्कपल हो गई। इस दौरान इंजन तेजी से आगे की ओर दौड़ने लगा जबकि पीछे के डिब्बे बिना इंजन के करीब दो किलोमीटर तक चलते गए।
विज्ञापन

दयानगर स्थित फाटक संख्या 64सी के पास जाकर मालगाड़ी रुक गई। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही अधिकारियों की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। करीब एक घंटे तक ट्रैक बाधित रहने से जन शताब्दी और ऊना हिमाचल ट्रेन प्रभावित रही।
इतना ही नहीं दयानगर गांव के ग्रामीणों का आवागमन भी करीब एक घंटे तक बाधित रहा। मालगाड़ी के इंजन को कुचेसर चौपला स्टेशन पर खड़ा करा दिया गया। वहीं, सीएनडब्लू विभाग की टीम आधे टूटे पार्ट को कुचेसर चौपला स्टेशन व आधे पार्ट को बाबूगढ़ स्टेशन लाकर दुरुस्त करने में जुट गई है।
रेलवे के अधिकारियों ने फिलहाल ट्रैक को बहाल करा दिया है। हालांकि मालगाड़ी को रवाना नहीं किया गया है। आलाधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद मालगाड़ी को रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एमआर मीणा ने बताया कि मालगाड़ी के डिस्कपल होने के कारण एक घंटे तक मार्ग बाधित रहा था जिसे बहाल करा दिया गया है। जल्द ही मालगाड़ी को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें