तिगरी के ग्रामीणों ने की चकबंदी की मांग
हापुड़। गांव तिगरी में चकबंदी न होने के कारण किसानों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को ग्रामीणों ने डीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर चकबंदी कराने की मांग की है।
किसानों ने बताया कि गांव में अभी तक चकबंदी पूरी नहीं हो सकी है। कुछ लोग इसमें अड़ंगा लगा रहे हैं। इसके चलते छोटे किसानों को न तो रास्ता मिल रहा है और न ही उनके खेत एक जगह हो पा रहे हैं। इसके विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने डीएम के नाम पत्र सौंपकर इस मामले में कड़ी कार्रवाई कर, जल्द ग्रामीणों को चकबंदी का लाभ दिलाने की मांग उठाई है। इसके अलावा गांव में आयुर्वेदिक अस्पताल पंचायत भवन में चल रहा है। चकबंदी के बाद इस अस्पताल को अपनी निजी भूमि मिल सकती है, साथ ही गांव में पानी की टंकी की भी आवश्यकता है। ज्ञापन देने वालों में लोकेंद्र कुमार, रामभूल प्रजापत, संजय सिंह प्रजापत, बिजेंद्र सिंह, तरूण तोमर, प्रमोद, दिनेश, विनोद, महीपाल, ऋषिपाल, पूली सिंह, सतीश कुमार, राजू प्रधान, सतपाल सिंह, छत्रपाल सिंह आदि शामिल रहे।