फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यान विभाग को नहीं मिले आलू बीज के खरीदार

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्यान विभाग को नहीं मिले आलू बीज के खरीदार
विज्ञापन


हापुड़। उद्यान विभाग को आलू बीज के खरीदार नहीं मिल रहे हैं। जिले के लिए आवंटित 1500 क्विंटल में से करीब 700 क्विंटल बीज खराब होने की कगार पर पहुंच गया है। मुख्य बात यह है कि कुफरी बाहर, ख्याति प्रजाति का फाउंडेशन बीज भी किसानों को रास नहीं आ रहा है। इससे विभाग की चिंताएं बढ़ गई है।
इस वर्ष आलू पर चटकी के चलते उद्यान विभाग को उम्मीद थी कि किसान बड़े पैमाने पर आलू की बुवाई करेंगे। इसी के चलते विभाग की डिमांड पर शासन से जिले को ख्याति, कुफरी बाहर, चिपसोना, गरिमा आदि प्रजातियों का 1500 क्विंटल बीज आवंटित हुआ था। इस दाम 2480 रुपये/क्विंटल रखा गया था।
विज्ञापन

शुरूआत में तो किसानों ने विभाग में आलू खरीद के लिए जमकर आवेदन किए। लेकिन खरीद के समय अधिकांश ने पैसा जमा नहीं किया। इसके चलते 1500 क्विंटल में से सिर्फ 800 क्विंटल बीज की बिक्री किया जा सका। अब आलू की बुवाई का समय लगभग खत्म हो चुका है। लेकिन विभाग में अभी भी 700 क्विंटल बीज बिक्री के लिए बचा हुआ है।
मुख्य बात यह है कि फाउंडेशन बीज को लेकर भी किसान उत्सुकता नहीं दिखा रहे हैं। इसका मुख्य कारण यह भी बताया जा रहा है कि शीतगृहों से किसानों को बहुत कम दाम पर बीज की कि बिक्री की गई। इसी के चलते किसानों ने उद्यान विभाग का महंगा बीज नहीं खरीदा। बहरहाल अब बीज खराब होने की कगार पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी एसके शर्मा का कहना है कि किसानों की मांग के अनुरूप ही विभाग से बीज की बिक्री करायी गई थी। लेकिन अभी भी 700 क्विंटल बीज बिक्री के लिए रखा है। किसान अब बाबूगढ़ स्थित फार्म से भी आलू का बीज खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें