फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 36 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के 36 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा
- हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 25,109 छात्र होंगे शामिल
-12 नवंबर तक डीआईओएस कार्यालय में दर्ज कराएं आपत्तियां
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। फरवरी में प्रस्तावित यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले में शासन ने 36 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। इन केंद्रों पर 25,109 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। डीआईओएस ने इस संबंध में 12 नवंबर तक आपत्तियां मांगी हैं।
जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़े 107 हाईस्कूल/इंटरमीडिएट विद्यालयों में हजारों छात्र अध्यनरत हैं। शासन ने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा फरवरी में प्रस्तावित की है, हालांकि अभी तिथि घोषित नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन

शासन ने ऑनलाइन सूचनाओं के आधार पर जिले में 36 परीक्षा केंद्र घोषित किए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 14,737 व इंटरमीडिएट के 10,372 छात्र शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों को लेकर डीआईओएस ने 12 नवंबर तक आपत्तियां मांगी हैं।

-ये बनाए गए हैं केंद्र-
आदर्श गर्ल्स इंटर कालेज हापुड़, एकेपी इंटर कालेज हापुड़, चौधरी ताराचंद जनता इंटर कालेज हापुड़, डीआर आरएमएलएस इंटर कालेज गढ़, हरिहर नाथ शास्त्री इंटर कालेज उपैड़ा, हिंदू कन्या इंटर कालेज पिलखुवा, एलबीबीएम इंटर कालेज लोधीपुर, मारवाड़ इंटर कालेज पिलखुवा, पीडब्ल्यूडीएमके इंटर कालेज पिलखुवा, रामरिछपाल इंटर कालेज वझीलपुर, राजपुताना रेजीमेंट इंटर कालेज पिलखुवा, आरएसएस इंटर कालेज धौलाना, आरएसके इंटर कालेज सिंभावली। श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कालेज हापुड़, एसएसवी इंटर कालेज हापुड़, सर्वोदय इंटर कालेज पिलखुवा, श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कालेज हापुड़, एसएनबीएस इंटर कालेज बाबूगढ़, एसबी इंटर कालेज सालारपुर, उदय प्रताप इंटर कालेज सपनावत, एबीके इंटर कालेज देहरा कुटी, आदर्श इंटर कालेज नली हुसैनपुर, बीआर इंटर कालेज समाना, बीआरएचआर इंटर कालेज फगौता, श्री जगपाल सिंह स्मारक इंटर कालेज निजामपुर, जनहित इंटर कालेज श्यामपुर जट्ट, कृषक कालेज नवादा, एलबीएस इंटर कालेज बहादुरगढ़, आरएस जनता इंटर कालेज अच्छेजा, एसपीएस इंटर कालेज धौलाना, टीएसएस इंटर कालेज हापुड़, तालीम ओ तरक्की इंटर कालेज अठसैनी, बाबा रामदास इंटर कालेज बक्सर, पीटीएसडी स्कूल हापुड़, जीआईसी बड़ौदा हिंदवान, जीआईसी ब्रजघाट।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार का कहना है कि शासन ने 36 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। जिन स्कूलों को आपत्ति है वह 12 नवंबर तक उनके कार्यालय में दर्ज करा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें