फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर पीड़ित से मारपीट व रिश्वत लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाह री पुलिस ! पीड़ित को ही हिरासत में लिया, फिर रिश्वत लेकर छोड़ा
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बछलौता निवासी एक युवक की पत्नी को पारिवारिक विवाद के बाद यूपी-100 को कॉल करना महंगा पड़ गया। पुलिस पीड़ित को ही उठाकर थाने ले गई। जहां पुलिस कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। पति को छुड़ाने के लिए पहुंची महिला ने पांच सौ रुपये देकर अपने पति को हिरासत से छुड़वाया। एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं।
गांव बछलौता निवासी रेनू अग्रवाल ने बताया कि उसने गांव के ही राजीव सिंह से कोर्ट मैरिज की थी। 26 सितंबर को उसके ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। विरोध करने पर एक अक्तूबर को उसके पति के साथ उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। इस बात की सूचना उसने तत्काल यूपी-100 को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो ससुरालियों पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिसकर्मियों ने उसके ही पति को ही उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने थाने पहुंचकर उसके पति के साथ मारपीट की। जब वह थाने पहुंची तो एक पुलिसकर्मी ने उससे पांच सौ रुपये लेेकर पति को छोड़ा। पीड़िता ने एसपी से शिकायत करते हुए पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि मामला गंभीर है। इसकी जांच बाबूगढ़ थाना प्रभारी को सौंपी गयी है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें