फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल को नुकसान पहुंचा रहा फैक्ट्रियों का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फसल को नुकसान पहुंचा रहा फैक्ट्रियों का पानी
विज्ञापन


हापुड़। गांव ततारपुर के आसपास स्थित औद्योगिक फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकल युक्त दूषित पानी स्थानीय किसानों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पानी निकासी की सही व्यवस्था न होने के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। किसानों ने मामले की शिकायत प्रदूषण नियंत्रण विभाग व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की है।
विज्ञापन

गांव ततारपुर निवासी किसान ओमवीर सिंह ने बताया कि ततारपुर के पास कुछ फैक्ट्रियां प्रदूषण फैला रही हैं। इनसे वायु प्रदूषण तो हो ही रहा है, इन फैक्ट्रियों से निकला गंदा पानी सही निकासी न होने के कारण रास्तों पर बह रहा है। रास्तों पर भरकर यह पानी खेतों में घुस रहा है। जिसके कारण फसल बर्बाद हो रही है। उन्होंने बताया कि इस दूषित पानी के कारण उनकी धान की अधिकतर फसल बर्बाद हो चुकी है। कई बार इस संबंध में फैक्ट्री मालिकों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि उनकी करीब छह बीघा धान की फसल नष्ट हो चुकी है। ऐसे में संबंधित फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करते हुए उनकी फसल का मुआवजा उन्हें दिलाया जाए। एसडीएम सत्य प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें