फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुलिस लाइन के लिए जमीन के खरीदने का प्रस्ताव रद्द:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन के लिए जमीन
विज्ञापन

खरीदने का प्रस्ताव रद्द : डीएम

हापुड़। पुलिस लाइन के लिए अच्छेजा और श्यामनगर गांव में जमीन खरीदने का प्रस्ताव करोड़ों के घपले की आशंका को लेकर कराई गई प्रारंभिक जांच के बाद निरस्त कर दिया गया है। इस प्रस्ताव के स्वीकार हो जाने से लखनऊ की एक कंपनी को लगभग 75 करोड़ का लाभ मिलने का अनुमान था।
हापुड़ जिला बनने के बाद से पुलिस लाइन के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। छिजारसी, श्यामनगर, रामपुर, सलाई आदि स्थानों पर पुलिस लाइन निर्माण के लिए जमीन खरीदने का प्रस्ताव रद्दी की टोकरी में चला गया।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में भी श्यामनगर अच्छेजा गांव की जमीन पर पुलिस लाइन बनाने का प्रस्ताव बना था तथा किसानों से सहमति पत्र भी लिखवाये गए थे।
उक्त प्रस्ताव पर अभी तक निर्णय नहीं हुआ था बल्कि एक बिल्डर से लखनऊ की एक कंपनी को 26 एकड़ जमीन खरीदवाकर उक्त जमीन को किसानों की जमीन के साथ जोड़कर नया प्रस्ताव तैयार कर मंडलायुक्त को भेज दिया गया। इस उलट फेर में करीब 75 करोड़ की हेराफेरी के संकेत मिल रहे थे। इस मामले को लेकर अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने पर जिलाधिकारी अदिति सिंह ने तत्कालीन एसडीएम सदर को हटा दिया और नए एसडीएम के रूप में सत्यप्रकाश को तैनात कर उन्हें जांच सौंप दी। वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल आजाद ने भी मंडलायुक्त से इस मामले की जांच तेजी से कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। गत दिनों मंडलायुक्त प्रभात कुमार ने हापुड़ आगमन पर कहा था कि सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अदिति सिंह से एक बार फिर पुलिस लाइन के जमीन को लेकर सवाल किया गया। उनका जवाब था कि उक्त प्रस्ताव रद्द हो गया है। क्योंकि ऐसे मामले में आंतरिक लीकेज काफी गंभीर मामला था। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि पुलिस के लिए जमीन को लेकर अब पुराने प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें