ट्रैक पार कर रहे मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
गढ़मुक्तेश्वर। मोहल्ला सेगेवाला में रहने वाला ऋषिपाल जाटव (50 वर्ष) गढ़ के सुभाष चौक पर ठेली से मूंगफली बेचने का काम करता था। बृहस्पतिवार की दोपहर वह हाईवे किनारे मूढ़े बेचने वाले अपने एक परिचित से मिलने गया था। जहां से वापस लौटने के दौरान वह स्याना चौपला वाले रास्ते की बजाए महमाई रोड से होकर आ रहा था। इस दौरान रेलवे लाइन पार करने के दौरान पीछे से आई ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ऋषिपाल पांच बच्चों का पिता था, जिसकी मौत होने की खबर से घर में कोहराम मचा है।