फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ को गढ़ पालिका से हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ईओ को गढ़ पालिका से हटाया
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। ईओ को गढ़ पालिका से हटाकर प्रदेश शासन ने जनपद एटा में नई तैनाती दी। कार्यप्रणाली और व्यवहार को लेकर पिछले दिनों कर्मचारियों समेत पालिका बोर्ड से तनातनी होने के बाद प्रदेश शासन ने ईओ अमिता वरुण को गढ़ से हटा दिया है। उन्हें नई तैनाती जनपद एटा में दी गई है। प्रदेश शासन के विशेष सचिव उमेश प्रताप सिंह ने नगर निकाय निदेशक नगर विकास अनुभाग चार को जारी पत्र में आदेश दिया है कि ईओ अमिता वरुण को जनहित में गढ़ पालिका से हटाकर जनपद एटा की मारहरा पालिका में नई तैनाती दी गई है। इसलिए तत्काल प्रभाव से आदेश का अनुपालन कराकर इस संबंध में शासन को अवगत भी कराया जाए। हालांकि ईओ अमिता वरुण का कहना है कि गढ़ से एटा जनपद में तबादला होने के संबंध में फिलहाल उन्हें कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि कर्मचारियों समेत पालिका बोर्ड के सदस्यों से तनातनी होने का मामला मेरठ कमिश्नर समेत प्रदेश शासन और नगर विकास विभाग तक पहुंच गया था। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह समझौता होने पर दो दिन मामला शांत भी हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें