नौचंदी तीन घंटे देरी से पहुंची हापुड़ स्टेशन
हापुड़। ट्रेनों का संचालन सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी राज्यरानी और नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से हापुड़ स्टेशन पहुंची। ट्रेनों की लेट लतीफी का कारण ट्रैक पर मरम्मत कार्य बताया जा रहा है।
शनिवार रात लखनऊ से चलकर मेरठ की ओर जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े चार घंटे की देरी से रात ढाई बजे पहुंची। यह ट्रेन रविवार सुबह अपने निर्धारित समय से दो घंटा सात मिनट की देरी से हापुड़ स्टेशन पहुंची। इसके अलावा सहारनपुर से इलाहाबाद की ओर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटा की देरी से रवाना हुई। ऐसे में यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक मुनीराम मीना ने बताया कि पटरियों पर मरम्मत कार्य के चलते ट्रेन देरी से संचालित हो रही हैं। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लोगों को इस समस्या से राहत मिल जाएगी।