फोटो-22 एचपीआर पीएच-14
जिले को मिली डायल 100 की 16 बाइक
हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस की डायल 100 सेवा को और मजबूत बनाने के लिए दो पहिया पुलिस रेस्पांस व्हीकल पीआरवी का शुभारंभ कर दिया है। इसके तहत बृहस्पतिवार को हापुड़ जिले को डायल 100 की 16 बाइक दी गईं। जिले की पुलिस दोपहिया वाहनों को भी अब पीआरवी के रूप में इस्तेमाल करेगी।
एसपी ने बताया कि अक्सर घटना पर देरी से पहुंचने को लेकर डायल 100 पुलिस को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक या अन्य कारणों से घटना स्थल पर डायल 100 की गाड़ियां देरी से पहुंचती हैं। अब डायल 100 बाइक सेवा शुरू हो जाने के से पुलिस अब सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ितों की सहायता कर सकेगी। ब्यूरो