फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने तहसील घेरकर धरना प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने तहसील घेरकर किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील घेरकर धरना प्रदर्शन किया और किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर तालाबंदी कर बेमियादी धरने पर बैठने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए भाकियू कार्यकर्ता राष्ट्रीय सचिव सतबीर लुहारी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय का घेराव कर धरने पर बैठ गए। मंडल सचिव रामपाल चौहान ने ग्रामीण अंचल से जुड़ीं बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने के साथ ही खनन नीति में बदलाव कर किसानों को खेत समतल करने और निजी जरूरत के लिए मिट्टी उठाने की परमीशन देने की मांग की। पूर्व युवा जिलाध्यक्ष शिवकुमार तोमर ने गन्ना पेमेंट की ब्याज समेत अदायगी, गेहूं के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी और फसलों में बर्बादी कर रहे जंगली जानवरों की रोकथाम कराने की मांग की। राष्ट्रीय सचिव सतबीर सिंह ने आरोप लगाया कि सब रजिस्ट्री और आपूर्ति दफ्तर समेत तहसील मुख्यालय के अधिकांश कार्यालयों में रिश्वतखोरी का गोरखधंधा खुलेआम फल फूल रहा है। उसके बाद भाकियू नेताओं ने एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौंपा, जिसमें किसानों से जुड़ीं समस्याओं का बहुत जल्द निराकरण न होने पर तहसील गेट पर तालाबंदी कर बेमियादी धरने पर बैठने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें