नए साल के स्वागत में सज गए रेस्टोरेंट व मॉल
हापुड़। नए साल का शानदार तरीके से स्वागत करने के लिए हर वर्ग ने तैयारी पूरी कर ली है। यहां के शापिंग कांप्लेक्स, मॉल व रेस्टोरेंट को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। रेस्तरां संचालक लोगों को रिझाने के लिए विशेष ऑफर्स दे रहे हैं। सभी की कोशिश है कि न्यू ईयर को यादगार बनाया जाए।
ग्राहकों की पसंद को देखते हुए रेस्टोरेंट्स में व्यंजन तैयार किए जाएंगे। शहर में अभी कपल का कल्चर नहीं है। यहां अधिकतर लोग परिवार के साथ ही आते हैं। इसी को देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। आरके प्लाजा स्थित रेस्टोरेंट संचालक टोनी ने बताया कि न्यू ईयर मनाने के लिए युवाओं में काफी जोश दिखाई दे रहा है। ग्राहकों को लुभाने के लिए रेस्टोरेंट में कैंडिल डिनर के साथ कुछ अगल तरह के विशेष पकवान भी उपलब्ध रहेंगे।
गाजियाबाद दिल्ली की ओर कूच करेंगे युवा -
मौज, मस्ती व फन के शौकीन युवा नव वर्ष के मौके पर गाजियाबाद और दिल्ली की ओर कूच करेंगे। डिस्को या कपल के साथ जाने का हापुड़ में कोई स्थान न होने के कारण युवाओं को गाजियाबाद या दिल्ली ही जाना पड़ेगा।