फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-छोटे बच्चों के पैरों में फैला संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव से चर्मरोग की चपेट में बच्चे
विज्ञापन

हापुड़। जसरूपनगर में जलभराव से बुखार के बाद चर्मरोग की शिकायतें मिलने लगी हैं। यह बीमारी ज्यादातर बच्चों में फैल रही है। इससे बच्चों के शरीर पर चकत्ते और पैरों में संक्रमण फैल रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग महज एक बार कैंप लगाकर अपनी जिम्मेदारी निभाने का बहाना ढूंढ लिया है। वहीं, कई बार शिकायत के बाद भी जिला प्रशासन इलाके के लोगों को जलभराव से मुक्ति दिलाने को कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
दरअसल, कई माह से जसरूपनगर में केमिकल युक्त पानी भरा हुआ है। इसके चलते लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुहाल हो गया है। पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश के दौरान यह पानी लोगों के घरों की दहलीज तक भर गया था। लाख कोशिशों के बावजूद बच्चे खेल-खेल में पानी में उतर जा रहे हैं। इसके चलते उनके शरीर पर चकत्ते और पैरों में संक्रमण की शिकायत बड़ी संख्या में मिलने लगी है। आलम यह है कि नौनिहालों में फैल रहे चर्मरोग से अभिभावकों में दहशत का माहौल है। इस संबंध में कई बार लोग प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान तो दूर कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच सका है। मजबूरी में अभिभावकों को अपने बच्चों को इलाज महंगे खर्च पर कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी समस्या पर शासन-प्रशासन मौन है ।उन्हें इस समस्या से जल्द निजात नहीं मिला तो वह आंदोलन करने को विवश होंगे।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह ने बताया कि पूर्व में भी जसरूपनगर में कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कराई गई थी। कुछ लोग बुखार से पीड़ित मिले थे, उन्हें दवा उपलब्ध करा दी गई। मोहल्ले से बामुश्किल 200 मीटर की दूरी पर आयुष विंग अस्पताल है, लोग वहां भी चिकित्सा सुविधा ले सकते हैं।

सात दिन बिगड़े हालात
हापुड़। जसरूपनगर में दूषित जलभराव से आए दिन नई बीमारियां फैल रहीं हैं। सात दिन पूर्व मोहल्ले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो कैंप लगाया गया था। उसमें 150 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई थी। करीब 15 मरीज बुखार से पीड़ित मिले थे। लेकिन इन दिनों बच्चों के पैरों में संक्रमण फैलने से लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

सीएमओ डा.एके सिंह का कहना है कि सात दिन पूर्व कुछ मरीजों के सिर्फ बुखार की शिकायत मिली थी। लेकिन अब बच्चों के पैरों में संक्रमण फैलने की जानकारी मिली है। जल्द टीम को मौके पर भेजकर जांच करायी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें