फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में पुलिस उपनिरीक्षक की हत्या पर भड़की रालोद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में दरोगा की हत्या पर भड़की रालोद
विज्ञापन


बिजनौर में दरोगा की हत्या के विरोध में शनिवार को रालोद कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने एसपी को ज्ञापन सौंपकर हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिलाने व परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की।

जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। रालोद के जिलाध्यक्ष शिव कुमार त्यागी ने कहा कि सूबे में जब से भाजपा की सरकार आई है,

तब से लूटपाट, बलात्कार, चोरी, डकैती जैसे घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। महिलाएं घरों से निकलने में डर रही हैं, किसानों का शोषण हो रहा है। बिजनौर में दरोगा की निर्मम हत्या सरकार की विफलता है।
विज्ञापन


आम जनता स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। किसानों को कोई सुविधा नहीं दी जा रही हैं। फसलों का उचित दाम तो दूर लागत निकाल पाना भी मुश्किल हो गया है।

आलम यह है कि पीड़ित किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। किसानों को ऋण माफी का सपना दिखाकर सिर्फ डिफाल्टर किसानों का ऋण माफ किया गया है।

इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर, एसपी को ज्ञापन सौंप जल्द हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।
विज्ञापन


साथ ही परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा, एक सदस्या को सरकारी नौकरी, कानून व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है। इस मौके पर सोनी सिंह, मनोज तेवतिया, रविंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, योगेश जाखड़, हेमंत मिश्रा, नितिन बाना समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें