फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कार का शीशा तोड़कर 80 हजार चोरी

Sat, 13 Jul 2024 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी में हाईवे किनारे एक रेस्तरां में खाना खाने के लिए रुके परिवार के लोगों की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने 80 हजार की नकदी निकाल ली। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जनपद रामपुर के बिलासपुर निवासी अंबर सक्सेना ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके भाई की शादी है, जिसके लिए खरीदारी करने के लिए वह परिजनों के साथ दिल्ली जा रहे थे। अठसैनी पहुंचने पर वह सभी लोग हाईवे किनारे बने एक रेस्तरां में खाना खाने के लिए रुक गए। जहां उन्होंने पार्किंग में ही अपनी कार खड़ी कर दी। खाना खाने के दौरान उन्हें कार का शीशा टूटने की आवाज आई, इससे पहले कि वह मौके पर पहुंच पाते दूसरी कार में सवार होकर आए दो चोरों ने उनकी गाड़ी में 80 हजार की नकदी से भरा हुआ पर्स चोरी कर लिया। इस दौरान रेस्तरां के कर्मचारियों ने उनका पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भाग निकले।

पहले में भी हो चुकी है घटना

इसी रेस्तरां में पहले भी ऐसी ही एक घटना हो चुकी है। उस दौरान भी खाना खाने रुके युवकों की कार से चोर नकदी चोरी कर ले गए थे। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें