फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जिले के 79 हजार वाहन दिल्ली में नहीं कर सकेंगे प्रवेश

Thu, 18 Dec 2025 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए उठाए गए कदम के बाद जिले के बीएस-छह से नीचे पंजीकृत करीब 79 हजार वाहन दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। नए आदेश के बाद दिल्ली में बृहस्पतिवार से सिर्फ बीएस-छह और सीएनजी वाहन ही प्रवेश करेंगे। इसके अलावा अन्य वाहनों के प्रवेश पर जुर्माने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में बीएस-4 वाहनों की संख्या 65,436 और बीएस-तीन वाहनों की संख्या 13,837 है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बुधवार की रात दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किया था। नए आदेश के अनुसर, बीएस-6 से नीचे श्रेणी में दर्ज सभी प्रकार के वाहनों को शामिल किया गया है, जो अगले आदेश तक दिल्ली में प्रवेश नहीं करेंगे। इससे पहले यह आदेश मात्र व्यावसायिक वाहनों के लिए था। जिनकी जिले में कुल संख्या करीब आठ हजार है। अब नए आदेश के बाद करीब 79 हजार वाहनों के संचालन पर सीधा असर पड़ा है।
बता दें कि जिले से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन दिल्ली जाते हैं। नौकरीपेशा से लेकर व्यापार और खरीदारी के लिए जिले से लोग अपने निजी वाहनों के जरिए दिल्ली के तमाम इलाकों में जाते हैं। ऐसे में इन लोगों की परेशानी बढ़ेगी। साथ ही व्यावसायिक वाहनों का संचालन बंद होने से बड़ा असर पड़ेगा। एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने बताया कि ग्रेप-4 के नियम लागू होने के बाद दिल्ली सरकार ने नए आदेश जारी किए हैं। वायु प्रदूषण कम करने के लिए बीएस-3 और बीएस-4 वाहनों के संचालन पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें