फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जिले में सड़कों की मरम्मत पर खर्च होंगे 75 लाख रुपये

विज्ञापन
गढ़ में मुख्य चौराहे पर सडक़ में गहरा गड्ढा। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने और उनकी स्थिति सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में पांच कार्यों के लिए टेंडर निकाले हैं। इन कार्यों पर कुल 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रत्येक कार्य की अनुमानित लागत करीब 15 लाख रुपये निर्धारित की गई है। यह कार्य छह माह में पूरे करने होंगे।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, मरम्मत के कार्य चारों ब्लाॅक क्षेत्रों में अलग-अलग होंगे। गांवों के लिंक मार्गों की मरम्मत कराई जाएगी, इसमें गढ़मुक्तेश्वर में 30, हापुड़, सिंभावली व धौलाना में खर्च होंगे 15-15 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे सड़कों को गड्ढामुक्त करने में मदद मिलेगी और हजारों ग्रामीणों का आवागमन बेहतर होगा।
मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि कई गांवों के लिंक मार्गों की मरम्मत की जरूरत है। इसलिए अलग-अलग टेंडर निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें