फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर पर ग्राम पंचायत हरकत में आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरोड़ा मोड़ और बक्सर में नालों की सफाई का काम शुरू
विज्ञापन

- सड़कों पर जल भराव की समस्या से ग्रामीणों को मिली राहत
फोटो 9
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली के हरोड़ा मोड़ समेत क्षेत्र के गांव बक्सर में कई महीनों से नाले की सफाई नहीं हो पाई थी, जिससे कूड़ा अटने और घास उगने पर नाले चोक हो गए थे। नालों में कूड़ा और गंदगी से आबादी का गंदा पानी गांवों के बाहर जाने की बजाए सड़कों पर भरने लगा था। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत झेलनी पड़ रही थी। इस खबर को अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिससे हरकत में आईं दोनों ही ग्राम पंचायतों ने अपने क्षेत्रों से जुड़े नालों की सफाई का काम चालू करा दिया है। व्यापारी कुंवरपाल, आरिफ अब्बासी, पवन लोधी का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो पाई थी, लेकिन नालों की सफाई शुरू होने से उक्त समस्या से राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें