फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जात, पात भूलाकर एक जुट हो हिंदू समाज-मितल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जात, पात भूलाकर एक जुट हो हिंदू समाज - मित्तल सिंह
विज्ञापन


हापुड़। विश्व भगवा रक्षक संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री मित्तल सिंह ने कहा कि हिंदुओं को जात, पात भूलाकर एक होना होगा। क्योंकि हमारी संस्कृति और देश रक्षा एक जुटता से ही सुरक्षित रह सकती है।
मित्तल सिंह रविवार को दिल्ली रोड स्थित राम मंदिर पर संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज हिंदू जात, पात में बंटकर एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो रहे हैं। हमें अपनी ताकत को पहचाना होगा, साथ ही एक जुट होकर असामाजिक ताकतों से निपटना होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अंकित गुप्ता ने कहा कि विश्व भगवा रक्षक संगठन का उद्देश्य हिंदुओं को जागरूक कर, एक जुट करना है। ताकि हमारे देश की संस्कृति सुरक्षित रह सके। युवाओं को बढ़ चढ़कर इस संगठन से जुड़ना चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें रविंद्र को जिला महामंत्री, आशीष सिरोही को संगठन मंत्री, जतिन गौड़ को महासचिव, अभिषेक रुहेला सचिव और मनीष गुप्ता को गढ़ क्षेत्र का महामंत्री नियुक्त किया गया।
इस मौके पर खचेड़ू, अमन जैन, हर्ष राजपूत, विनोद कुमार, सुमित तेवतिया, चंदन, महीपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें