फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतगृहों से निकल रहा गला आलू, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शीतगृहों से निकल रहा गला आलू, किसान परेशान
विज्ञापन


हापुड़। शीतगृह संचालकों की लापरवाही से किसानों का बड़ी मात्रा में आलू खराब हो गया है। निकासी के दौरान गला आलू निकलने से किसानों के होश उड़ गए हैं। यह मामला उद्यान विभाग के अफसरों तक पहुंच गया है। किसानों ने मुआवजे की मांग की है, वहीं, अफसरों ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जिले में वर्ष 2017-18 में करीब 3500 हेक्टेयर आलू की फसल लगाई गई थी। उत्पादन करीब 9800 मीट्रिक टन रहा था। लेकिन इस बार कई शीतगृह संचालकों ने आलू के स्टोरेज में घोर लापरवाही बरती।
विज्ञापन

आलम यह है कि इन दिनों शीतगृहों से आलू की निकासी करने पहुंच रहे किसानों का काफी आलू गला निकल रहा है। जिसका बाजार में मुनासिब दाम भी नहीं मिल रहा है। आलू गलने के बावजूद शीतगृह संचालक किसानों से किराया मांग रहे हैं। इससे किसान खासे परेशान हैं। बहरहाल अब मामला उद्यान विभाग के अफसरों तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी एसके शर्मा ने बताया कि जिन किसानों का आलू शीतगृहों में रखकर खराब हो गया है। वह शिकायती पत्र दे सकते हैं, जांच के बाद नुकसान की भरपाई का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें