फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों में चिट पास से नहीं कर सकेंगे यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अब रोडवेज बसों में चिट पास से नहीं कर सकेंगे यात्रा
विज्ञापन

- टिकट घोटाले में कई अफसरों पर गाज गिरने के बाद स्थानीय अफसर हुए गंभीर
- अधिकांश पुलिस कर्मी बनवाते हैं चिट पास, अब नहीं बनेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। रोडवेज बसों में अब चिट पास से यात्रा संभव नहीं होगी। चेकिंग के दौरान बिना टिकट पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। टिकट घोटाले के मामले में कई अफसरों के निलंबन के बाद स्थानीय अफसरों ने बसों में चिट पास पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।
हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर करीब 108 बसों का संचालन होता है। इन बसों में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी चिट पास लेकर मुफ्त में यात्रा करते हैं। बसों में चिट पास प्रतिबंधित है। फिर भी पुलिस कर्मी परिचालकों पर रोब झाड़कर इनका इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल फिलहाल में टिकट घोटाले में कई अफसरों का निलंबन होने के बाद अब स्थानीय अफसर गंभीर हो गए हैं। तत्काल प्रभाव से बसों में चिट पास पर रोक लगा दी गई है। चालक/परिचालकों को कड़ी हिदायत दी गई है कि वह बसों में चिट पास पर किसी भी यात्री को सफर न कराएं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि रोडवेज की बसों में चिट पास मान्य नहीं है। किसी यात्री को बस में चिट पास से यात्रा नहीं करने दी जाएगी और न ही चिट पास जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें