फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुचर्चित गुप्ता बंधू आज गंगानगरी में आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित गुप्ता बंधु आज गंगानगरी में आएंगे
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। दक्षिण अफ्रीका में सियासी भूचाल आने पर जैकब जुमा सरकार के पतन की वजह बने गुप्ता बंधु आज ब्रजघाट गंगानगरी में आएंगे।
मूलरूप से सहारनपुर क्षेत्र से जुड़े गुप्ता बंधु दक्षिण अफ्रीका के अंबानी कहलाए जाते थे, जो करीब चार माह पहले भारत समेत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खूब सुर्खियों में रहे थे। शासन में मजबूत पकड़ के चलते जैकब जुमा सरकार के पतन की वजह बनने पर गुप्ता बंधुओं के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका में सियासी भूचाल आ गया था, जिसके चलते उन्हें रातों रात दक्षिण अफ्रीका छोड़ना पड़ा था। गुप्ता बंधू अपने परिजनों के साथ रविवार को तीन हैलीकॉप्टरों से ब्रजघाट गंगानगरी के दौरे पर आ रहे हैं, जिनके लिए तीन हैलीपैड तैयार किए गए हैं। गंगा सभा अध्यक्ष अशोक नागर और समाजसेवी राजकुमार राजू ने बताया कि गुप्ता बंधु हरिद्वार की तर्ज पर ब्रजघाट में होने वाली विशेष गंगा आरती के संरक्षक हैं, जो गंगा मैया की पूजा अर्चना करने के साथ ही गंगा आरती में भी भाग लेेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें