फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सदस्य टीम ने कॉलेज में जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन सदस्यीय टीम ने कॉलेज में की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली स्थित एक कॉलेज में शनिवार को लेखाधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जांच करने पहुंची। टीम ने शिकायतों के बारे में पीटीए शिक्षकों और स्टूडेंट्स से भी वार्ता की।
विज्ञापन

सिंभावली के गांव बक्सर निवासी एक व्यक्ति ने सिंभावली के एक इंटर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मिड डे मील और ड्रेस वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए डीआईओएस गजेंद्र सिंह से शिकायत की थी। वहीं एक अन्य शिकायतकर्ता ने पीटीए (अभिभावक शिक्षक संघ) शिक्षकों और मैनेजमेंट को लेकर भी शिकायत की थी। इस मामले में शनिवार को लेखाधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम कॉलेज में जांच करने पहुंची। टीम ने शिक्षकों के साथ ही कॉलेज के छात्र-छात्राओं से भी पूछताछ की। कॉलेज के प्रधानाचार्य का कहना है कि सभी शिकायतें राजनीति से प्रेरित हैं। मौके पर टीम ने दोनों शिकायतकर्ताओं को बुलाया, लेकिन दोनों की जांच टीम के सामने उपस्थित नहीं हुए। लेखाधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें