फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथरी निकालने के बाहने चिकित्सक ने हड़पे डेढ लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी निकालने के बहाने चिकित्सक ने हड़पे डेढ़ लाख
विज्ञापन

- बुलंदशहर के एक व्यक्ति ने डीएम से की शिकायत
- दूसरे चिकित्सक के अल्ट्रासाउंड में अभी भी है पथरी
- डीएम ने सीएमओ को सौंपी मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। बुलंदशहर के गांव गनौरा शेख निवासी एक व्यक्ति ने नगर के गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल के चिकित्सक पर उसके पुत्र के गुर्दों में फंसी पथरी निकालने के एवज में डेढ़ लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगा, डीएम से शिकायत की है। डीएम ने सीएमओ को मामले की जांच सौंप दी है।
गनौरा शेख निवासी पीतम सिंह ने बताया कि उसके बेटे के गुर्दों में पथरी थी, इलाज के लिए पुत्र को गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। 18 सितंबर को वहां तैनात चिकित्सक ने ऑपरेशन कर पथरी निकाल देने की बात कही। इस दौरान बेटे को सात खून की बोतल भी चढ़ाई।
विज्ञापन

आरोप है कि चिकित्सक ने इस ऑपरेशन के नाम पर उनसे डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। 28 सितंबर को उसके बेटे को छुट्टी दे दी गई, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। 6 अक्तूबर को मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे फिर अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि चिकित्सक ने अभद्रता करते हुए उन्हें वहां से भगा दिया, इससे मरीज की हालत और बिगड़ गई।
विज्ञापन

पीतम सिंह ने आरोप लगाया है कि मेरठ के एक अस्पताल में उसने बेटे को भर्ती कराया, वहां अल्ट्रासाउंड में पथरी अभी भी दिखाई जा रही है। ऐसे में हापुड़ के चिकित्सक ने उनके बेटे का ऑपरेशन गलत तरीके से कर दिया और पथरी भी नहीं निकाली गई। इस मामले में पीड़ित ने डीएम से शिकायत की है। डीएम ने मामले की जांच सीएमओ को सौंप दी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें