फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम व मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम व मेले की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रही पुलिस
विज्ञापन

-शाम छह बजे शुरू हुआ रूट डायवर्जन, दिल्ली रोड पर वाहनों का प्रवेश रहा बंद
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। दिल्ली रोड पर दशहरा मेले को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली रोड पर वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया। मेले में छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए सादी वर्दी में भी महिला पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

रविवार तड़के रावण दहन को लेकर रामलीला मैदान की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से यातायात पुलिस ने शाम छह बजे से ही सिटी में रूट डायवर्जन कर दिया। पुलिस ने मेरठ तिराहे से दिल्ली रोड की ओर जाने वाले भारी वाहनों को रोक दिया। जिन्हें बुलंदशहर रोड बाईपास के पास व मेरठ रोड पर साइलो द्वितीय पर रोका गया। जबकि पुलिस ने वाहनों का दबाव बढ़ने पर मेरठ तिराहे से दिल्ली रोड पर पूर्ण रूप से वाहन बंद करने की बात कही है। सुरक्षा की दृष्टि से मेले में सीओ डा. अजय कुमार ने पुलिस टीम के साथ जांच पड़ताल की। साथ ही कार्यावाहक कोतवाली प्रभारी मनीषचंद्र चौहान पुलिस बल के साथ मेले में डटे रहे। इसके अलावा खुफिया विभाग के निरीक्षक बीएम पाल ने भी टीम के साथ मिलकर मेले में संदिग्धों पर नजर रखी। एसपी हेमंत कुटियाल खुद पूरे मामले को लेकर पल पल की खबर अधीनस्थ अधिकारियों से ले रहे थे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें