फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबरमती आश्रम के म्यूजियम में पूरी दुनिया पढ़ेगी आपका पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
साबरमती आश्रम के म्यूजियम में
विज्ञापन

पूरी दुनिया पढ़ेगी आपका पत्र
यदि आप लेखन में निपुण हैं तो आपका लिखा पत्र साबरमती स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आश्रम के म्यूजियम की शोभा बढ़ा सकता है। भारत सरकार ने दो अक्तूबर के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया है।

इसमें डाक विभाग के माध्यम से भेजे गए राष्ट्रपिता पर एक हजार शब्दों में लिखे निबंध पत्र का आंकलन होगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही पत्र को म्यूजियम में रखा जाएगा, जहां उसे पूरी दुनिया पढ़े सकेगी।
विज्ञापन


देशभर में 2 अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाती है। इस बार राष्ट्रपिता की जयंती को यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने नई पहल की है।

इसके तहत छह वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को (प्रिय बापू (महात्मा गांधी) आप मुझे प्रेरित करते हैं) विषय पर एक हजार शब्दों में एक निबंध लिखना होगा। निबंध लिखे पत्र को एक लिफाफे में रखकर बुलंदशहर रोड स्थित प्रधान डाकघर में भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई विशेष पत्र पेटिका में 15 अगस्त से पहले डालना होगा।

लिफाफे पर किसी तरह का डाक टिकट नहीं लगाना होगा। चीफ पोस्ट मास्टर जनरल यूपी परिमंडल लखनऊ-226001 पता अंकित करना होगा। पत्र पेटिका में आने वाले पत्रों को डाक विभाग के अधिकारी सुरक्षित रखेंगे और खुद ही लखनऊ पहुंचाएंगे।

दो अक्तूबर को निबंध प्रतियोगिता के दौरान आपके द्वारा भेजे पत्रों का आंकलन होगा। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार, द्वितीय को 25 और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले के 15 हजार रुपये की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर एसएन गुप्ता का कहना है कि पत्र पेटिका डाकघर में लगा दी गई है। इच्छुक लोग निबंध लिखकर 15 अगस्त तक पेटी में डाल दें। सर्वश्रेष्ठ पत्रों को एक विशेष समारोह में प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही सर्वश्रेष्ठ पत्र को साबरमती आश्रम के म्यूजियम में रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें