फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओएस मशीन ने दिया धोखा, उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीओएस मशीन खराब होने पर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला मजीदपुरा में बुधवार को राशन डीलर की दुकान पर लगी पीओएस मशीन खराब होने के कारण उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल सका।

इससे नाराज महिला उपभोक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए राशन दिलाने की मांग की। कलेक्ट्रेट पर अधिकारी न मिलने के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।

राशन डीलरों द्वारा राशन वितरण की धांधली समाप्त करने के लिए शासन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू कर गरीबों को सस्ती दर पर खाद्यान्न का प्रबंध किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा गरीबों तक सस्ता खाद्यान्न पहुंचाने के लिए उनके आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक कराए गए हैं। साथ ही शहरी व देहात क्षेत्र में राशन की दुकानों पर पीओएस मशीन लगाई गई है।

उस पर उपभोक्ता द्वारा मशीन में अंगूठा लगाने के बाद ही उपभोक्ता को राशन डीलर द्वारा राशन दिया जाता है। बुधवार सुबह मोहल्ला मजीदपुरा में राशन डीलर सलीम की दुकान पर
विज्ञापन


महिला उपभोक्ता राशन लेने पहुंची इसी बीच पीओएस मशीन खराब हो गई। इस कारण सैकड़ों महिलाएं राशन पाने से वंचित रह गईं।

इससे नाराज महिला उपभोक्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए डीलर से राशन दिलाने की मांग की। लेकिन कलेक्ट्रेट में किसी अधिकारी के मौजूद न होने के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।

प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में नाजमा, सलीमा, नसरीन, इशरत, सलमा, परवीन, रानी, जुबैदा, राहिल, शबनम, शकीला, मोहसिना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें