फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सर्वोकॉन कंपनी से 700 किलोग्राम तांबा चोरी

Tue, 06 Jan 2026 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सर्वोकॉन कंपनी से चोर 700 किलोग्राम तांबा चोरी कर फरार हो गए। चोरी की घटना कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कंपनी में हुई चोरी की घटना से उद्यमियों में गहरी नाराजगी व्याप्त है।
विज्ञापन

कर्मचारी जगमोहन तोमर ने बताया कि चोर तीन जनवरी की रात में टिन शेड काटकर कंपनी में दाखिल हुए। इसके बाद कंपनी से करीब 700 किलोग्राम तांबा चोरी कर यहां से फरार हो गए। चोरी की घटना कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। कैमरे की जांच करने पर कंपनी में चोरी की घटना की जानकारी हुई। चोरी की सूचना डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।
एमजीआर इंडस्ट्रियलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि सर्वोकॉन कंपनी में हुई 700 किलोग्राम तांबे की चोरी कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी औद्योगिक क्षेत्र में तांबा, केबिल व अन्य कीमती धातुओं की चोरियां की जा चुकी हैं। अधिकांश मामले में पुलिस की तरफ से न तो कोई ठोस कार्रवाई और न ही चोरों पर प्रभावी शिकंजा कसा गया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तांबा चोरी की घटना में रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें