फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: हापुड़ में 700 KG मिलावटी मावा जब्त, रिफाइंड तेल के लिए सैंपल; खाद्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Sat, 22 Aug 2026 01:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

रक्षाबंधन से पहले हापुड़ में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई की गई। फूड टीम ने सात क्विंटल मावा नष्ट किया तो वहीं वनस्पति घी और एसएमपी सीज किया है। 
विज्ञापन
मावा जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार की रात कोसोलाना-लालपुर में खोया निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की। आयुक्त के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ बाहरी जनपदों की टीम ने तीन इकाइयों की जांच की।

विज्ञापन


शाहरुख पुत्र हनीफ के प्रतिष्ठान से दो मावा, एसएमपी (मिल्क पाउडर)और वनस्पति के नमूने लिए गए। मौके पर करीब सात क्विंटल मिलावटी मावा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 1.75 लाख रुपये थी। इसे जब्त कर नष्ट कराया गया।

प्रदीप कुमार सिंह की इकाई से मावा के दो नमूने लिए गए। मोमिना पत्नी मोमीन की इकाई से रिफाइंड तेल और एसएमपी के नमूने लिए गए। यहां से 268 किलो वनस्पति (कीमत 53,600 रुपये) और 510 किलो एसएमपी (कीमत 1,78,500 रुपये) सीज किया गया।
विज्ञापन


चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावट के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम में मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर और स्थानीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें