फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर तार से निकली चिंगारी, 7 बीघा गन्ने की फसल फुंकी

Wed, 23 Nov 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
गन्ने की फसल फुंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव दयानगर में बुधवार को जर्जर तारों से निकली चिंगारी ने एक किसान की सात बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित ने विद्युत निगम के अफसरों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव उपैड़ा निवासी किसान त्रिलोक चंद त्यागी ने बताया कि उसकी गांव दयानगर में खेत हैं। खेत के ऊपर से जर्जर विद्युत लाइन गुजर रही है। कई बार निगम अफसरों से इस लाइन को दुरुस्त कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अफसरों ने लाइन को दुरुस्त नहीं कराया।

उन्होंने बताया कि बुधवार को जर्जर लाइन से चिंगारी निकलकर गन्ने की फसल में जा गिरी। इससे उसकी सात बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने विद्युत निगम के अफसरों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य का कहना है कि इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। एक्सईन से मामले की जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें