भर्ती प्रक्रिया पूरी न करने पर मांगी इच्छा मृत्यु
हापुड़। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती के अभ्यर्थियों को प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी नियुक्ति न मिलने पर आवेदकों इच्छा मृत्यु की मांग की है। इसे लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि 11786 अभ्यर्थी आरक्षी 2013 से वर्तमान 2019 तक अत्यधिक शारीरिक एवं मानसिक रुप से भी शोषित हो रहे हैं। 2013 में प्रदेश में 41610 पदों के लिए आवेदन मांगा गया था। जबकि सभी परीक्षा पूरी होने के बाद 2015 को 38315 लोगों को अंतिम रुप से चयनित करते हुए प्रशिक्षण के लिए भेज दिया। जबकि रिक्त पदों को अग्रसारित कर दिया गया। अग्रसारित किए गए पदों को लेकर कोर्ट में रिट दाखिल की गई। कोर्ट ने मई 2018 में प्रदेश सरकार को आदेश दिया कि अग्रसारित पदों पर अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाए। जिसके लिए चिकित्सकीय परीक्षण भी हो गया है। जबकि आज तक भी पुलिस भर्ती बोर्ड के द्वारा नियुक्ति नहीं मिली है। कई बार आश्वासन मिला लेकिन आज भी टकटकी लगाए हुए हैं। अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्हें नियुक्ति दी जाए या फिर इच्छा मृत्यु दी जाए।
इस अवसर पर नरेंद्र मावी, विवेक कुमार, शिवकुमार, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।