फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के बंद पड़े एटीएम पर सज रही साप्ताहिक पैठ की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों के बंद पड़े एटीएम पर सज रही साप्ताहिक पैठ की दुकानें
विज्ञापन


हापुड़। बैंक अफसरों की अनदेखी से फ्रीगंज रोड पर खुले एटीएम पर साप्ताहिक पैठ की दुकानें सज रही हैं। यहां मशीनों में कैश न होने के कारण अधिकांश एटीएम के शटर डले हुए हैं। पांच दिन से ग्राहक कैश किल्लत से परेशान हैं। वहीं अफसर छुट्टियां मनाने में व्यस्त हैं।
नगर में सबसे ज्यादा एटीएम फ्रीगंज रोड पर लगी हुई हैं, लेकिन बैंक अफसरों की अनदेखी से अधिकांश में अवकाश के दिनों में कैश नहीं डाला जाता है। बीते काफी समय से इन एटीएम के शटर भी बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

दीपावली के चलते बैंकों में पांच दिन के अवकाश के दौरान बैंक अफसरों ने सभी एटीएम में पर्याप्त कैश डालने का दावा किया था, लेकिन दावा हवाई साबित हुआ। पांच दिन में अधिकांश एटीएम कैशलेस ही रहे हैं।
उधर, फ्रीगंज रोड पर लगे एटीएम पर तो साप्ताहिक पैठ की दुकानें सज रही हैं। रविवार को यूको बैंक, बंधन बैंक, केनरा बैंक, सैंट्रल बैंक के एटीएम के शटर बंद थे। ऐसे में साप्ताहिक पैठ के दौरान दुकानदारों ने इन्हीं एटीएम को दुकान बना दिया और इनके सामने सामान रखकर खूब बिक्री की। वहीं, ग्राहक पूरे दिन कैश किल्लत से परेशान होकर घूमते रहे।
विज्ञापन

एलडीएम राकेश श्रीवास्तव का कहना है कि बैंक अफसरों को एटीएम में कैश फुल रखने के निर्देश दिए हुए हैं। एटीएम का शटर बंद रखना गंभीर मामला है, इसकी वह जांच कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें