फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्खी पौराणिक मेले में मोबाइल नेट वर्किंग फेल नहीं होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्खी मेले में इस बार नहीं सताएगा मोबाइल नेटवर्क
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पौराणिक खादर के लक्खी मेले में आए साल दूरसंचार सेवा ठप होना गंभीर समस्या बन जाती है, जिससे मेले में आने वालों समेत पुलिस-प्रशासनिक अमले को अपनी व्यवस्थाएं संभालने में भारी दिक्कत झेलनी पड़ती हैं। इससे निपटने के लिए मेला स्थल पर अस्थाई टावर के माध्यम से एयरटेल, आइडिया और वोडॉफोन जैसी कई निजी कंपनियां अपनी सेवाओं को पूरी तरह चाक चौबंद रखेंगी।
विज्ञापन

पौराणिक खादर मेले में तीस लाख से भी अधिक भक्तों समेत हजारों व्यापारी और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारियों का आगमन होता है। इनमें अधिकांश के मोबाइल में डबल सिम होते हैं। इससे मेला क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्किंग फेल होना गंभीर समस्या बन जाती है। मोबाइल नेट वर्किंग फेल होने से जहां मेले में आने वाले भक्तों को एक-दूसरे से संपर्क करने में परेशानी होती है, वहीं परिजनों से बिछुड़ने वाले महिला-बच्चे और बुजुर्गों को भी अपने डेरों पर लौटना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा मेले की व्यवस्थाओं का जिम्मा संभालने वाले पुलिस-प्रशासन और जिला पंचायत अमले को नेटवर्किंग फेल होने से आपस में संपर्क साधना भी मुश्किल हो जाता है। जिला प्रशासन ने नेट वर्किंग सेवा पूरी तरह चाक चौबंद रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की कड़ी हिदायत दी हुई है, जिसके मद्देनजर जिला पंचायत महकमा मोबाइल कंपनियों से संपर्क साधकर बेहतर सुविधा दिलाने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है। जिला पंचायत के जेई आदेश कुमार ने बताया कि इस बार मेला स्थल में नेट वर्किंग फेल होने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। एयरटेल, आइडिया और वॉडोफोन जैसी निजी कंपनियों ने मेला स्थल पर संयुक्त रूप में अस्थाई टावर लगाकर दूरसंचार सेवा मुहैया करवाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें