फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेंगू से निपटने को स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

डेंगू से निपटने को तैयार हुआ प्लान, चलेगा अभियान


- शासन के निर्देश पर सभी सरकारी विभागों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
- आवास परिसर में डेंगू मिलने पर लगेगा एक हजार रुपये तक का जुर्माना
- जिले में एंटी लार्वा स्प्रे के लिए 10 निजी एजेंसियों को सौंपी जिम्मेदारी
- स्कूलों में प्रार्थना के समय छात्रों को पढ़ाया जाएगा डेंगू से बचाव का पाठ

जतिन त्यागी
हापुड़। शासन के निर्देश पर डेंगू के लार्वा को नष्ट कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्लान तैयार किया है। प्रत्येक सरकारी विभाग में नोडल अधिकारी होगा, जो कार्यालय परिसर में सर्च अभियान चलाकर उसे नष्ट कराएगा। 10 निजी एजेंसियां पूरे जिले में छिड़काव करेंगी। स्कूलों में शिक्षक प्रार्थना के समय छात्रों को डेंगू से बचाव के पाठ पढ़ाएंगे। आवास परिसर में लार्वा मिलने पर एक हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की जांच में रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डा इलाके में डेंगू का लार्वा पाया गया था। अब स्वास्थ्य विभाग ने प्लान तैयार कर लार्वा को नष्ट करने की तैयारी कर ली है। जिले से भेजी गई रिपोर्ट को शासन ने भी गंभीरता से लिया है। इसके लिए सभी सरकारी विभागों में संबंधित अधिकारी को नोडल नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। उक्त अधिकारी कार्यालय परिसर में डेंगू सर्च अभियान चलाएंगे, लार्वा मिलने पर उसे नष्ट भी करेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में एंटी लार्वा स्प्रे के लिए 10 निजी एजेंसियां नामित कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक भी करेंगे।
विज्ञापन

डेंगू/मलेरिया प्रभारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि डेंगू पर शिकंजा कसने के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है। सभी सरकारी विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

- एक हजार रुपये तक लगेगा जुर्माना
घरों में सर्च अभियान के दौरान यदि स्वास्थ्य अफसरों को डेंगू का लार्वा मिला तो मकान मालिक पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। नगर में एंटी लार्वा फॉगिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसर ईओ से समन्वय स्थापित करेंगे। इसके लिए ईओ को सीएमओ कार्यालय से पत्र भेजा जा चुका है।

-प्रार्थना के समय छात्रों को किया जाएगा जागरूक
स्कूल/कालेजों में छात्रों को प्रार्थना के समय डेंगू से बचाव का प्रशिक्षण मिलेगा। सीएमओ कार्यालय से बीएसए, डीआईओएस को पत्र जारी किया जा चुका है।

- निजी लैब नहीं कर सकेंगी अपने स्तर से पुष्टि
मरीज में यदि डेंगू के लक्षण दिखते हैं तो निजी लैब को सीएमओ कार्यालय में इसकी जानकारी देनी होगी। वह अपने स्तर से डेंगू की पुष्टि न करेगा। इस संबंध में भी निजी लैब संचालकों को नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन इलाकों में मिला था डेंगू का लार्वा
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीती 8 जुलाई को चलाए गए लार्वा सर्च अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा इलाके में सबसे ज्यादा डेंगू का लार्वा मिला था। स्वास्थ्य विभाग ने नगर के मोहल्ला कलक्टर गंज, श्रीनगर, गांधी विहार, आवास विकास, रामगंज, फ्रीगंज रोड, न्यू आलोक, आलोक, मधुबन कालोनी, गांव ट्याला, स्वर्ग आश्रम रोड और डायट परिसर में अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें