फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने के मामले में लेखपाल पर गिरी गाज, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेेने की शिकायत पर लेखपाल निलंबित
विज्ञापन


हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव नवादा निवासी दो किसानों से हिस्सा प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर रिश्वत लेना लेखपाल को महंगा पड़ गया। सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद एसडीएम मीनू राणा ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। आरोपी के खिलाफ धौलाना थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
नवादा निवासी रामभजन सिंह, हरभजन सिंह से जमीन का हिस्सा प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लेखपाल ने आठ हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। किसानों ने लेखपाल को रिश्वत देते हुए का वीडियो बना लिया। सोमवार को भाकियू नेता दिनेश खेड़ा के साथ किसानों ने डीएम से मामले की शिकायत की थी। इस मामले में डीएम ने एसडीएम मीनू राणा को जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम ने लेखपाल सतेंद्र पर लगाए गए आरोप सही पाते हुए निलंबित कर दिया। इसके अलावा उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। एसडीएम ने बताया कि जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। इस प्रकार का भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें