फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से 10 घंटा ठप रहे दो बिजलीघर

विज्ञापन
विज्ञापन
10 घंटे ठप रहे दो बिजलीघर, 25 गांवों की बत्ती हुई गुल
विज्ञापन


हापुड़। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से शुक्रवार को देहात अंचल के दो बिजलीघर 10 घंटे तक ठप रहे। ऐसे में ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पानी किल्लत आदि समस्याओं से परेशान होना पड़ा। औद्योगिक फीडर के बंद रहने से उद्यमियों को लाखों रुपये का नुकसान भी हुआ। आए दिन इस तरह की समस्या से ग्रामीण काफी परेशान हैं।
देहात अंचल के जसरूपनगर, धीरखेड़ा बिजलीघर से करीब दो दर्जन गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। अफसरों की लापरवाही का आलम यह है कि उक्त दोनों बिजलीघर कभी भी फाल्ट के कारण ठप हो जाते हैं। उन्हें दुरुस्त करने में कर्मी पूरा दिन निकाल देते हैं। शुक्रवार को एक बार फिर तड़के करीब तीन बजे हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के कारण दोनों बिजलीघर ठप हो गए। ऐसे में हजारों ग्रामीणों को जरूरी कार्य निपटाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। इन बिजलीघरों के औद्योगिक फीडर की आपूर्ति भी प्रभावित रहने से उद्यमियों को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। 10 घंटे बाद बिजलीघरों के चालू होने पर लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि फाल्ट के कारण इतनी देर तक बिजलीघरों के बंद रहने का मामला गंभीर है। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें