फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सीएमओ ने शनिवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था में सुधार समेत मरीजों को सभी मूलभूत सुविधा मुहैया कराकर उनसे बेहतर व्यवहार करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

गढ़ सीएचसी में शनिवार को सीएमओ डॉ.एके सिंह ने औचक निरीक्षण कर ओपीडी, दवा वितरण, टीकाकरण, अस्पताल में साफ सफाई, पेयजल समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच की। इस दौरान साफ- सफाई और पेयजल व्यवस्था में और सुधार समेत मरीजों को सभी मूलभूत सुविधा मुहैया कराकर उनसे बेहतर व्यवहार करने की हिदायत भी दी। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही चिकित्सा सेवाओं के प्रति आम लोगों को जागरुक करने, चिकित्सक और स्टाफ कर्मियों को नियत समय पर अपनी ड्यूटी करने के साथ ही अस्पताल परिसर से जुड़ी भूमि में छाया और फलदार पौधे लगवाने का निर्देश भी दिया गया है। पीएचसी अधीक्षक एसके तेवतिया और ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद अफजाल समेत अधिकांश चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें