फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी की परीक्षा में शामिल हुए 6105 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी की परीक्षा में शामिल हुए 6105 अभ्यर्थी
विज्ञापन

-763 ने छोड़ी परीक्षा, डीएम और एसपी ने रखी नजर
-नकल का कोई मामला नहीं, शांतिपूर्वक संपन्न हुई परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। शिक्षक पात्रता परीक्षा में रविवार को शहर में बने 6 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में 6105 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 763 ने परीक्षा छोड़ी। पेपर खोलने से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं को सील करने की वीडियोग्राफी की गई। डीएम और एसपी ने परीक्षा पर खास नजर रखी।
शासन ने शिक्षक पात्रता परीक्षा 15 अक्तूबर को कराया जाना सुनिश्चित किया था। इसके लिए नगर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इन केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए 6868 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इसमें रजिस्टर्ड 1384 में से 1133 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 251 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पाली में अपराह्न 2.30 बजे से उच्च प्राथमिक के लिए रजिस्टर्ड 5483 में से 4972 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, 512 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। डीएम और एसपी ने परीक्षा की मॉनीटरिंग की। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न होने पर अफसरों ने राहत की सांस ली। उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर ट्रेजरी में डबल लॉक में रख दिया गया है।
डीएम कृष्णा करुनेश ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। पेपर खुलने से उत्तर पुस्तिकाओं को सील कराने तक वीडियोग्राफी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें