फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आंधी में टूटे 60 खंभे, 120 से अधिक गांवों में रातभर रहा ब्लैक आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। आंधी और बारिश के कारण बृहस्पतिवार को हापुड़ डिवीजन में 60 से अधिक बिजली के खंभे टूट गए। रातभर 120 से अधिक गांवों में ब्लैक आउट रहा। शहरी क्षेत्र में भी ढाई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोगों को रातभर मच्छरों और गर्मी से परेशान होना पड़ा। देहात क्षेत्र में 15 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कर्मचारी दिनभर टूटे तारों और खंभों को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
बुधवार सुबह करीब 9 बजे आंधी में बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई थी। जैसे तैसे कर रात तक बिजलीघरों की आपूर्ति चालू की गई लेकिन, रात एक बजे के बाद फिर से तेज आंधी ने बिजली आपूर्ति को बेपटरी कर दिया। सब स्टेशनों को आपूर्ति के लिए बड़े बिजलीघरों से आने वाली लाइनें टूट गईं।
विज्ञापन

देहात को बिजली आपूर्ति देने वाले 12 और शहरी क्षेत्र के चार बिजलीघर ठप हो गए। शहर में 20 से अधिक स्थानों पर फाल्ट मिले, जिन्हें ढाई घंटे में दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई। देहात के बिजलीघर चालू नहीं हो पाए। ऐसे में 120 से अधिक गांवों में रातभर बिजली आपूर्ति ठप रही। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने कहा कि आंधी और बरसात के कारण क्षतिग्रस्त खंभों और बिजली के तारों को दुरुस्त किया जा रहा है। अधिकांश प्रभावित बिजलीघरों की आपूर्ति बहाल हो गई है। जिन क्षेत्रों में ज्यादा नुकसान है वहां भी आपूर्ति चालू कराई जा रही है। इन बिजलीघरों की आपूर्ति रही बंद
धीरखेड़ा, पटना मुरादपुर, वझीलपुर, बाबूगढ़, प्रीत विहार, जसरूपनगर, धीरखेड़, किल्हौड़ा, उबारपुर, पटना मुरादपुर, कैली, मोदीनगर रोड, रामपुर रोड बिजलीघर की आपूर्ति रातभर बंद रही।

इन गांवों में छाया रहा अंधेरा

कबट्टा, कूड़ी, पांची, धनौरा, वझीलपुर, जसरूपनगर, दोयमी, पीरनगर सूदना, पूठ, चितौली, उबारपुर, रामपुर, दस्तोई, जोगीपुरा, बदनौली, दादरी, असौड़ा, धीरखेड़ा, दयानतपुर, श्यामनगर, अच्छेजा, हसनपुर, महमूदपुर, इम्टौरी, औरंगाबाद, कनिया कल्याणपुर, बिगास, नया गांव, कैली, खासपुर समेत 120 गांवों की बिजली आपूर्ति रातभर बाधित रही।
विज्ञापन

पूरे शहर ने ढाई घंटे झेला संकट
शहरी क्षेत्र के दिल्ली रोड, अतरपुरा, प्रीत विहार, रामपुर रोड बिजलीघर से जुड़े कसेरठ बाजार, न्यू आलोक, नवज्योति कॉलोनी, श्रीनगर, शिवपुरी, राधापुरी, अतरपुरा, प्रेमपुरा, त्यागीनगर, इंद्रगढ़ी, अशोक कॉलोनी, केशव नगर, आदर्श नगर, गणेशपुरा, रफीकनगर, कोटला मेतिवयान, कोटला सादात, रघुवीरगंज, आर्यनगर, गढ़ रोड, सिकंदरगेट, पुराना बाजार, तगासराय, फूलगढ़ी समेत दर्जनों मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें