फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 60 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस होंगे निरस्त

Wed, 12 Jun 2024 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। यातायात पुलिस द्वारा वर्ष 2024 में मादक पदार्थों का सेवन कर खतरनाक तरीके से तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया था। इस दौरान 60 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किए गए थे। अब इनके लाइसेंस निरस्त करने के लिए संबंधित जिलों के परिवहन अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी निरीक्षक उपदेश कुमार ने बताया कि एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों का सेवन कर तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वर्ष 2024 में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 60 वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर लिया था। अब इनके निरस्तीकरण के लिए संबंधित जिलों के परिवहन अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। उन्होंने बताया कि आमजन की सुरक्षा को देखते हुए जिला पुलिस की यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। वहीं, बुधवार को यातायात पुलिस ने नगर में अभियान चलाकर निजी वाहनों पर लाल व नीली बत्ती, हूटर, सायरन व पुलिस प्रशासन सहित अन्य विभाग के स्टीकर का प्रयोग करने वाले 32 वाहनों के एमवी एक्ट के तहत चालान किए। वहीं, स्पीड लेजर गन के माध्यम से नेशनल हाइवे पर निर्धारित गति सीमा से तेज चलाने वाले 20 वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें