हापुड़। जल निकासी बेहतर करने के लिए जिला पंचायत छह गांवों में 1.12 करोड़ से नालों का निर्माण कराएगी। इसके लिए टेंडर निकाले गए हैं। जिला पंचायत के अधिकारियों ने अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू होने का दावा किया है।
विभाग द्वारा करीब 20 लाख रुपये से ग्राम सपनावत में बिजलीघर से लोकेश पहलवान के प्रतिष्ठान तक, करीब 18 लाख रुपये से ग्राम बिगास में डिपो की ओर, 19.52 लाख रुपये से ग्राम भोवापुर मस्ताननगर में पूर्व में बने नाले से साइफन की ओर, 16.50 लाख से ग्राम उदयरामपुर नंगला में सामुदायिक शौचालय से तालाब की ओर, करीब 17 लाख से ग्राम मुदाफरा में पुलिस चौकी से गेट की ओर और करीब 21 लाख से कुचेसर चौपला से मेन रोड पर नाले के निर्माण कराया जाएगा।
मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर का कहना है कि विभाग द्वारा कई गांवों में नालों का निर्माण कराया जाएगा, इसमें ये छह गांव भी शामिल हैं। मार्च में टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद निर्माण शुरू कराए जाएंगे।