मुरादाबाद से लाया जा रहा था दिल्ली
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में रात के समय एक महिंद्रा गाड़ी को रोककर जांच की गई। वाहन में मुरादाबाद से दिल्ली बिक्री के लिए ले जाया जा रहा करीब 600 किलो पनीर नीला प्लास्टिक ड्रम, बड़े फ्रीजर और दो पेटियों में रखा था।
गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दबाकर नष्ट कराया गया
पनीर गंदे बर्तनों में अस्वच्छ स्थिति में रखा मिला। उसमें खट्टापन और दुर्गंध भी आ रही थी। मिलावट के संदेह में पनीर के दो नमूने जांच के लिए लिए गए। शेष 597 किलो पनीर जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दबाकर नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोमेंद्र सिंह और आरपी गंगवार मौजूद रहे।